Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के  11  नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के  11  नये मामले

भुवनेश्वर, राज्य में पिछले 24 घंटों में  11  कोरोना  के  नये  मामले  सामने  आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 1 बच्चे हैं ।  राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1287885  हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ कर 1278588   हो गई है ।  राज्य में   सक्रिय मामलों की संख्या  122 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन  नये मामलों में से 7 संगरोध से हैं जबकि 4 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 7  जिलों से हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बलांगीर जिले में 2 संक्रमित मिले है । इसी तरह  गजपति जिले में 1 तथा केन्द्रापडा जिले में 1 संक्रमित मिले है।   खोर्धा जिले में 3 संक्रमितों की पहचान हुई है । पुरी जिले में 1 व  संबलपुर जिले में 2 संक्रमित मिले हैं । सुंदरगढ जिले में 1 संक्रमित मिले हैं ।   शेष 23 जिलों में स्टेट पुल से एक भी संक्रमित नहीं मिला है ।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …