
कोलकाता- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक बार पुनः दादी अम्मा बन गई हैं। उनके भतीजे तथा सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया है। इस बच्चे के आने के साथ ही कालीघाट स्थित ममता के आवास और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिषेक बनर्जी ने अपने बच्चे को गोद में उठाए एक तस्वीर फेसबुक पर साझा की। सांसद बनर्जी को पहले से एक बेटी है तथा अब बेटे का जन्म हुआ है। मुख्यमंत्री ममता ने अस्पताल पहुंचकर बधाई दी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
