Home / Uncategorized / पंजाब: विधायक बैंस के विरुद्ध बलात्कार मामले में गैर जमानती वारंट

पंजाब: विधायक बैंस के विरुद्ध बलात्कार मामले में गैर जमानती वारंट

लुधियाना, लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और विधायक सिमरजीत बैंस के खिलाफ लुधियाना के ट्रायल कोर्ट ने गैर -जमानती वारंट जारी किया है। विधायक के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज़ है और विधायक तभी से गायब है।

सिमरजीत बैंस के खिलाफ 10 जुलाई, 2021 को एफआईआर दर्ज की गई थी। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लुधियाना की अदालत में पीड़िता ने याचिका दाखिल की थी कि विधायक के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर ही है, जिसके बाद याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस मामले में विधायक के साथ 6 और लोगों को भी नामजद किया गया था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

पूर्वी भारत बना अब प्रगति का प्रवेश द्वार : मोदी

    ओडिशा को मिले 20 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव     राष्ट्रपति मुर्मू …