Home / National / पंजाब : 10 करोड़ की हेरोइन समेत पाकिस्तानी घुसपैठिया काबू

पंजाब : 10 करोड़ की हेरोइन समेत पाकिस्तानी घुसपैठिया काबू

फिराेजपुर, पंजाब के फिरोजपुर जिले में गुरुवार को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी को बीएसएफ के जवानों ने काबू कर लिया। घुसपैठिये के पास से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये है ।

प्राथमिक जानकारी अनुसार यह पाकिस्तानी नागरिक तड़के करीब चार बजे ममदोट इलाके में भारत-पाक बार्डर पर लगे कंटीले तार की फेंंसिंग पारकर भारतीय सीमा में घुसा था। इसी दौरान गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने उसे देख लिया और उसे काबू कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …