Home / Odisha / नपा कार्यालय में सुशांत दास को दी गयी श्रद्धांजलि

नपा कार्यालय में सुशांत दास को दी गयी श्रद्धांजलि

बालेश्वर. वरिष्ठ नपा कर्मचारी स्वर्गीय सुशांत दास की अकाल मृत्यु पर आज नपा कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. स्वर्गीय दास पिछले 15 दिन से कोरोना से आक्रांत होकर फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।. एक सितंबर को सुबह 8 बजे उनकी मृत्यु हो गई. आज नपा कार्यालय में अवकाशप्राप्त कर्मचारी रवींद्र नाथ बेहरा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में स्वर्गीय दास की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट तक मौन रखकर प्रार्थना की गई. इस सभा में प्रदीप कुमार नायक, रूपक दास, तापस महापात्र, बंसीधर बेहरा, मनोज विश्वाल तथा अमरेंद्र पंडा प्रमुख उपस्थित थे. स्वर्गीय दास बहुत मिलनसार व्यक्ति थे तथा लोगों की सहायता के लिए तत्पर उपस्थित रहते थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …