भुवनेश्वर- अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस ने भारत बचाओ- संविधान बचाओ आंदोलन को जोरदार करने का संकल्प लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनाय़क ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो स्थिति देश में है उस संबंध मों लोगों को जागरुक करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सीएए व नागरिक रेजिस्टर के साथ-साथ देश की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति के बारे में लोगों को अवगत कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की केन्द्र में भाजपा सरकार संविधान के साथ खिलवाड कर रही है । इसे रोकने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
