भुवनेश्वर – आगामी फरवरी से ग्रामीण विकास विभाग को मो सरकार कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रदीप जेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के जिन गांवो को सड़कों से जोड़ा नहीं जा सका है, उन सभी गांवों में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 जनसंख्या वाले गांव कों प्राथमिकता के आधार पर सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 43 सौ गांवों को पहुंचने के लिए सड़कें नहीं हैं। विभिन्न विभाग जैसे पंचायतीराज, जंगल व पर्यावरण तथा अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग आदि के साथ तालमेल कर इन गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
