Home / National / महाराष्ट्रः मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरोली में पुलिस को बड़ी सफलता

महाराष्ट्रः मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरोली में पुलिस को बड़ी सफलता


मुंबई। गढ़चिरोली जिले के पैडी जंगल में शुक्रवार तड़के सी-60 के जवानों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए हैं। सी-60 के जवानों ने शुक्रवार सुबह तक घटनास्थल से 6 नक्सलवादियों के शवों को बरामद कर लिया था। गढ़चिरोली के डीआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार एटापल्ली तहसील स्थित पैडी के जंगल में नक्लवादी तेंदुपत्ता के सिलसिले में गुरुवार रात बैठक कर रहे थे। इसकी गोपनीय जानकारी सी-60 के जवानों को मिल गई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात में पैडी जंगल में नक्लवादियों को पकड़ने के प्रयास शुरु किये। लेकिन पुलिस दल के आने की भनक मिलते ही नक्सलवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अबतक 13 नक्सलवादियों के मारे जाने की पुष्टि डीआईजी संदीप पाटिल ने की है। घटनास्थल से छह शवों को बरामद कर लिया गया है और अन्य शवों की तलाश की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …