Home / Odisha / गंजाम में शादी समारोह की अनुमित के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

गंजाम में शादी समारोह की अनुमित के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

  • दूल्हा व पुजारी समेत सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की होगी अनुमति – कुलांगे

  • कहा-कोरोना को हराने में जनभागीदारी जरूरी

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

गंजाम जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए एक नये प्रयोग के तहत शादी समारोह की अनुमति के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है. माना जा रहा है कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच उठाया गया यह कदम गंजाम में कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी असरदार साबित होगा.

गंजाम के जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे ने शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को समारोह में शामिल होने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने को कहा है. यह नियम परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन और उपस्थित लोगों पर लागू होगा. कुलांगे ने कहा कि पुजारी और दूल्हे सहित अधिकतम 50 व्यक्तियों को विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने से संक्रमण का खतरा नहीं होगा.

जिलाधिकारी ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनता से सहयोग का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से कोरोना की पहली लहर की तरह हम दूसरी लहर में भी विजय हासिल करेंगे. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना नियमों का पालन करें. आवश्यक नहीं होने पर घरों में रहें. लाकडाउन को सफल बनाकर कोरोना को मात देने में सहयोग करें.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …