Home / Odisha / कटक में तिविहार संथारे का प्रत्याखान

कटक में तिविहार संथारे का प्रत्याखान

कटक. श्री डूंगरगढ़ निवासी तथा कटक प्रवासी श्री‌मती मूली देवी दूगड़ (धर्मपत्नी स्व-नेमीचंद‌जी दूगड़) ने आज 16/05/2021 दोपहर लगभग एक बज कर पचपन मिनिट पर तिविहार संथारे का‌ प्रत्याखान किया. पिछले नौ दिनों से तपस्या चल रही थी. अपने दो पुत्र रतनलाल इन्द्र चंद दूगड़, पुत्रवधुओं, पुत्री, पौत्री, देवर सोहन लाल दुगड़ एवं अन्य परिवारजनों के समक्ष तथा समाज के तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, वरिष्ठ सदस्यों आदि की उपस्थिति में उपासक श्री पानमल जी नाहटा, श्री राजेन्द्र जी लुणिया एवं प्रेमलता सेठिया द्वारा संथारे का‌ विधिवत प्रत्याखान‌ करवाया गया. उच्च मनोबल, समता के साथ संथारा पूर्णता को‌ प्राप्त‌ हो, सभी ने आध्यात्मिक मंगलकामना की.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …