Home / Odisha / ब्रह्मपुर में सड़कों पर दौड़ा कोरोना

ब्रह्मपुर में सड़कों पर दौड़ा कोरोना

  • लोगों से कोरोना नियमों के पालन की अपील

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए एक नया प्रयोग किया गया है. ब्रह्मपुर नगर निगम ने कोरोना के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कोरोना को ही सड़कों पर दौड़ा दिया. विभिन्न मार्गों पर इसे घुमाया गया तथा लोगों को जागरुक किया गया है कि इन दिनों सड़कों पर कोरोना घूम रहा है. आप घरों में रहिए.

दरअसल लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रह्मपुर नगर निगम ने एक गाड़ी को ही कोरोना का रूप दे दिया था. देखने में यह गाड़ी कोरोना जैसी दिख रही थी. सड़कों पर यह धीमी गति चल रही थी. विभिन्न रूटों पर घुमाकर ब्रह्मपुर नगर निगम ने लोगों से अपील की कि लॉकडाउन के दौरान आप घरों में रहें, ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

उल्लेखनीय है कि गंजाम जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ रही है. बीते 24 घंटे के दौरान गंजाम जिले में 259 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. हालांकि अन्य जिलों की तुलना में गंजाम की स्थिति बेहतर है और कोरोना की पहली लहर के अनुभवों के आधार पर प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए कई प्रयोग कर रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …