Home / National / सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी समेत तीन जख्मी

सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी समेत तीन जख्मी

  • बालेश्वर नीलगिरि ब्लॉक में टैक्टर और उनकी गाड़ी में हुई टक्कर

गोविंद राठी, बालेश्वर

केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी आज एक सड़क हादसे में घायल हो गये. उनको चोट लगी है और उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जिले के नीलगिरि ब्लॉक में पोदशुल चौक के पास केंद्रीय मंत्री का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री घायल हुए हैं.

केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी को ले जा रही इनोवा गाड़ी माल्याणी पाटू की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे इनोवा के चालक और केंद्रीय मंत्री के साथ उनका पीए घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए नीलगिरि अस्पताल लाया गया. हादसा उस समय हुआ जब केंद्रीय मंत्री के पास पायलट वाहन नहीं था और वह काशीपुर पंचायत के बड़ेपीला गांव में एक परिवार की मदद के लिए जा रहे थे.

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …