Home / National / वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
उल्लेखनीय है कि शेष नारायण सिंह देश और विदेश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते थे। वह कई अखबारों के लिए कॉलम लिखते रहे हैं। शेष नारायण कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। इलाज के दौरान प्लाज़्मा सहित कई विधियों से उनकी जीवन रक्षा की कोशिश की गई लेकिन सब बेकार साबित हुआ। नारायण मूलत: सुल्तानपुर के रहने वाले थे। उनका निधन हिंदी पत्रकारिता के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …