Home / National / मुंबई के विजय बल्लभ अस्पताल भीषण आग से 13 कोरोना मरीजों की मौत

मुंबई के विजय बल्लभ अस्पताल भीषण आग से 13 कोरोना मरीजों की मौत

 

मुंबई. यहां के विजय बल्लभ अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग लगने से 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है. आग लगने की सूचना पर स्थानीय दमकलकर्मी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे गये. लगभग तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया. खबर लिखे जाने तक 13 कोरोना रोगियों की मौत की सूचना है. आसपास के वार्ड के रोगियों को सुरक्षित हटाने दिया गया था. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिजनों को 2-2 लाख की सहायता का ऐलान किया है. आग के पीछे का कारण  में एसी हुए शोर्ट-सर्किट को बताया जा रहा है. ये दुर्घटना सुबह के 3 बजकर 15 मिनट पर घटी है. फिलहाल पांच मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …