Home / National / राहुल गांधी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

राहुल गांधी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सम्पर्क में आने वाले लोगों को भी कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘हल्के लक्षणों का अनुभव करने के बाद कोविड परीक्षण कराने में परिणाम कोरोना पॉजिटिव आया है। वे सभी लोग जो हाल फिलहाल में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।’
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …