Home / National / मंत्रालयों के अधीनस्थ अस्पतालों में भी होगा कोरोना मरीजों का इलाज

मंत्रालयों के अधीनस्थ अस्पतालों में भी होगा कोरोना मरीजों का इलाज

  •  स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को दिए निर्देश

नई दिल्ली, देश में कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों व उनके पीएसयू के अधीन अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए तैयार करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि सभी मंत्रालय अपने अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए तैयार करें और जनता के लिए उसकी सूची जारी करें। इसके लिए सभी अस्पतालों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त करें ताकि मंत्रालयों से बेहतर समन्वय हो सके।बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर अस्पतालों में बेड और आसीयू बेड की कमी होने लगी है। इसलिए सरकार ने पिछले साल की तरह रेल मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों के अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए तैयार रहने को कहा है। इन सभी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए अलग ब्लॉक तैयार करने को कहा गया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …