Home / National / पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली

नयी दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। वे सुबह छह बजे वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए एम्स पहुंचे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।प्रधानमंत्री ने सभी से अपील की है कि यदि वैक्सीन लेने के योग्य हैं तो जल्द अपनी डोज लें। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है।पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन देने वाले दो नर्सों में एक पुड्डुचेरी की पी. निवेदा और दूसरी पंजाब की निशा शर्मा थीं। इसके पहले प्रधानमंत्री ने 01 मार्च को एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …