Home / National / नंदीग्राम में तय हो गया कि ममता दीदी चुनाव हार रही हैं- अमित शाह

नंदीग्राम में तय हो गया कि ममता दीदी चुनाव हार रही हैं- अमित शाह

कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत सीतलकुची में एक जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में तय हो गया है कि ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं।
शुक्रवार को शाह ने कहा कि गुरुवार को नंदीग्राम में तय हो गया है कि वहां दीदी चुनाव हार रही हैं। बाद में उनके सलाहकार ने पूछा कि दीदी अब कहां से लडोगी। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो, उत्तर बंगाल वाले मुझे नहीं जीताने वाले। शाह ने कहा, “उत्तर बंगाल में जो राजनीतिक हिंसा हुई है, आप एक बार नरेन्द्र मोदी को मौका दो, उत्तर बंगाल से इस राजनीतिक हिंसा को भाजपा हमेशा के लिए समाप्त कर देगी। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं और लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल से इस बार ममता बनर्जी की विदाई तय है और भाजपा राज्य में 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …