Home / National / भारत बंद : 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द

भारत बंद : 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के भारत बंद के कारण पंजाब और हरियाणा में 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में रेलवे ने 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द कर दी हैं।किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर आज भारत बंद का एलान किया गया है। किसानों की ओर से प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की गई है।उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …