Home / National / बाहरी राज्यों के डॉक्टरों को नियुक्ति देने के नियम में परिवर्तन की मांग

बाहरी राज्यों के डॉक्टरों को नियुक्ति देने के नियम में परिवर्तन की मांग

भुवनेश्वर. बाहरी राज्यों के डाक्टरों को नियुक्ति देने के लिए राज्य सरकार ने नियम में परिवर्तन किया है. इसे वापस लिया जाना चाहिए. प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान यह मांग की.उन्होंने कहा कि इससे आगामी दिनों में ओडिशा के बच्चे जो विभिन्न मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उनके लिए दिक्कत होगी. उन्हें ओडिशा में नियुक्ति नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में काफी संख्या में डॉक्टर निकलेंगे. यदि सरकार इस नियम में बदलाव नहीं करती है, तो आगामी दिनों में इस इन मेडिकल कॉलेज से निकलने वाले डॉक्टरों को नौकरी नहीं मिलेगी.

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …