Home / National / केंद्र की राज्यों से अपील- तेजी से करें वैक्सीनेशन

केंद्र की राज्यों से अपील- तेजी से करें वैक्सीनेशन

  •  कोविड दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली, गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को मार्च माह के लिए कोविड दिशा-निर्देश के तहत राज्यों से वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने की अपील की है ताकि कोरोना महामारी से पार पाया जा सके। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से आज जारी दिशा-निर्देशों में कुछ नया नहीं है। मंत्रालय का कहना है कि सक्रिय और नए कोविड​​-19 मामलों गिरावट के बावजूद महामारी पर काबू पाने के लिए निगरानी, ​​नियंत्रण और सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है। मंत्रालय ने कहा कि 27 जनवरी को जारी दिशानिर्देशों में अपनाए गए दृष्टिकोण के तहत निगरानी, रोकथाम और दिशानिर्देशों व मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन जरूरी है। साथ ही कंटेनमेंट जोन का सावधानीपूर्वक सीमांकन और प्रबंधन पहले की ही तरह महत्वपूर्ण है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …