Home / National / हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत से मातम

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत से मातम

हिसार, जिले के आदमपुर-अग्रोहा रोड पर एक मैरिज पैलेस के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे के समय तीनों युवक एक बुलेट बाइक पर सवार थे।
जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त रविवार रात को बाइक पर सवार होकर आदमपुर से अग्रोहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्राली से टकराने से बाइक सड़क पर फिसल गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।मरने वालों में रानी बाग निवासी प्रदीप बैनीवाल, शिव कॉलोनी निवासी पंकज बैनीवाल तथा जवाहर नगर निवासी रजा मोहम्मद शामिल है। एक साथ तीन जवान दोस्तों की मौत से आदमपुर में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त किसी जरूरी कार्य से कहीं जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …