Home / National / बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन आफ द इयर मनोनीत होने पर नवीन, धर्मेन्द्र व प्रताप ने दी दुती चांद को बधाई

बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन आफ द इयर मनोनीत होने पर नवीन, धर्मेन्द्र व प्रताप ने दी दुती चांद को बधाई

भुवनेश्वर. बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन आफ द इयर मनोनीत होने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व केन्द्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने स्प्रिंटर दुती चांद को बधाई दी है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन आफ द इयर मनोनीत होने पर दुती चांद को हार्दिक बधाई. उनकी सफलता कामना करता हूं.

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी दुती चांद को इसके लिए बधाई दी है. इसके अलावा उन्होंने रानी रामपाल, विनेश फोगट, मनु भाकर व कोनेरु हंपी को भी बधाई दी है.

केन्द्रीय़ मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने भी दुती चांद को इसके लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है.

Share this news

About admin

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …