Home / National / BIG NEWS – विरोध पर राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने वापस लिया पुरी के लिए हेरिटेज बाय-लॉ का मसौदा

BIG NEWS – विरोध पर राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने वापस लिया पुरी के लिए हेरिटेज बाय-लॉ का मसौदा

  • भाजपा सांसदों से मिलने के बाद केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दी जानकारी

भुवनेश्वर. पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के संबंध में जारी हेरिटेज बाय-लॉ के मसौदे को राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने वापस ले लिया है. भाजपा सांसदों से मिलने के बाद केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसके चेयरमैन की जानकारी के बिना इसे जारी कर दिया गया था. इसे तत्काल प्रभाव में वापस लिया गया है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रताप षाड़ंगी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिदल उन्हें इस बारे में मिलकर जानकारी दी. अब इसे वापस ले लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में आज सुबह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप षाड़ंगी के नेतृत्व में सांसदों ने केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मिलकर इस बारे में चर्चा की और ओडिशा के लोगों तथा हिंदू धर्म के धार्मिक विश्वासों आवेगों को ध्यान में रखते हुए मसौदे को स्थगित रखने के लिए पटेल से अनुरोध किया था.

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …