Home / National / कठुआ की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर मिली सुरंग

कठुआ की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर मिली सुरंग

  •  पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ के लिए खोदी सुरंग, तलाशी अभियान जारी

कठुआ-कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के इरादे से खोदी गई एक और सुरंग मिली है। पाकिस्तान की सीमा से लगी इस सुरंग की खोज सतर्क बीएसएफ जवानों ने की है। इसके बाद जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान आतंकवाद को जम्मू कश्मीर में बढ़ावा देने का हर संभव कोशिश कर रहा है। चाहे वह सीमा पार से गोलीबारी करके आतंकियों को घुसपैठ कराना हो या फिर आतंकियों को हर तरह से मदद के लिए पैसे व हथियार मुहैया कराने की बात हो। भारत के सतर्क सुरक्षाबल पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम बनाते आ रहे हैं। बुधवार को बीएसएफ के जवान रोजाना की तरह हीरानगर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे थे तभी उन्हें बोबिया क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग का पता चला। सुरंग देखते ही सतर्क जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। माना जा रहा है कि इस सुरंग के जरिए आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ कर आए हैं।

बोबियां तथा इसके साथ लगते क्षेत्रों में बीएसएफ ने सीआरपीएफ तथा पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और इस दौरान लोगों की से भी पूछताछ की जा रही है।

साभार-हिन्दुस्थान समाचार

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …