Home / National / 29 को फिर बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम

29 को फिर बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

भुवनेश्वर. बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और इससे सटे उत्तर अंडमान सागर में 29 अक्टूबर के आसपास ताज़ा कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग के भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने ट्विट कर दी है. इसका प्रभाव ओडिशा तथा पड़ोसी राज्यों पर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त से लेकर यह निम्न दबाव का क्षेत्र 12वां होगा. अभी हाल में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश में जाकर डीप डिप्रेशन में तब्दील होने के बाद पुनः कमजोर होकर निम्न दबाव का एक अच्छा क्षेत्र में आ गया. इसके प्रभाव में ओडिशा के कई हिस्सों में अलग-अलग तीव्रता से बारिश हो रही है.

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …