Home / Odisha / अनुगूल में दो ट्रकों में टक्कर, दो की मौत

अनुगूल में दो ट्रकों में टक्कर, दो की मौत

अनुगूल. जिले के जरापड़ा थानांतर्गत भागीरथीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 55 पर दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक ट्रक अन्य कोयला लदे खड़े एक ट्रक से टकरा गया. हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस टीम ने कोयले से भरे ट्रक में फंसे ड्राइवर और हेल्पर को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने तब तक दम तोड़ दिया. दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …