Home / National / बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना, 24 घंटे में होगा डीप डिप्रेशन में तब्दील
मौसम

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना, 24 घंटे में होगा डीप डिप्रेशन में तब्दील

भुवनेश्वर. पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र बन गया है और यह अगले 24 घंटों के दौरान एक डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने यह जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार, पश्चिम-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तर-पश्चिम और दक्षिण ओडिशा तथा आंध्रप्रदेश सटे क्षेत्र में गुरुवार की सुबह अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र बन गया है. अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव से आज तटीय ओडिशा में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. तटीय ओडिशा में शुक्रवार को भारी ओलावृष्टि के साथ काफी भारी वर्षा होने की संभावना है.

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …