Home / Odisha / भुवनेश्वर में मौसम का मिजाज भारी, रुक-रुककर हल्की बारिश
मौसम

भुवनेश्वर में मौसम का मिजाज भारी, रुक-रुककर हल्की बारिश

भुवनेश्वर. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राजधानी भुवनेश्वर तथा कटक में कुछ जगहों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कटक और भुवनेश्वर में रुक-रुककर बारिश होगी तथा एक या दो बार गरज के साथ मध्यम बारिश होगी. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से सड़कों पर नहीं निकलने की सलाह दी है. इस दौरान निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है तथा दृश्यता कम हो सकती है, जिससे हादसे की संभावना रहेगी.

साथ ही मौसम विभाग ने जलजमाव को लेकर चेतावनी जारी की है तथा खुले मेनहोलों को बंद करने की सलाह दी है, क्योंकि जलजमाव में हादसे की संभावना बनी रहेगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …