Home / Odisha / संघ के आंतरिक विकास के लिए अनेक स्वप्न देखे – मुनिश्री मोहजीत 

संघ के आंतरिक विकास के लिए अनेक स्वप्न देखे – मुनिश्री मोहजीत 

  •  विकास और विश्वास एक-दूसरे के पूरक : मुनिश्री जयेश कुमार

  •  कटक में 33वें विकास महोत्सव पर आचार्य तुलसी के योगदान को किया याद

कटक। तेरापंथ भवन, कटक में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री मोहजीत कुमार के सान्निध्य में 33वां विकास महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य तुलसी के संघीय, सामाजिक, व्यावहारिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण किया गया।
मुनिश्री मोहजीत कुमार ने कहा कि आचार्य तुलसी ने तेरापंथ धर्मसंघ को अनेक आयामों में विकास की ऊंचाइयां प्रदान कीं। उन्होंने अपनी शासना में अनेक व्यक्तित्वों का निर्माण किया और संघ को नई दिशा दी। आगम संपादन के साथ प्राकृत, संस्कृत, हिन्दी और राजस्थानी भाषा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने संघ के आंतरिक विकास के लिए अनेक स्वप्न देखे और उन्हें साकार करने का प्रयास किया।
विकास महोत्सव के अवसर पर मुनि भव्यकुमार ने गीत के माध्यम से विकास के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया।
मुनि जयेश कुमार ने कहा कि विकास और विश्वास एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां विश्वास की मजबूत नींव होती है, वहां विकास के नए मार्ग स्वतः प्रशस्त होते जाते हैं। विश्वास व्यक्ति को आगे बढ़ने का साहस देता है, जबकि विकास उस विश्वास को सार्थक दिशा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी को स्वयं पर, अपने संकल्पों पर और संघ की सामर्थ्य पर अटूट विश्वास था। इसी आत्मविश्वास, दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ को नई दिशा और गति प्रदान की। उनके नेतृत्व में संघ ने निरंतर प्रगति की और विकास के नए शिखरों को स्पर्श किया।
मुनिश्री ने कहा कि विकास केवल गति का नाम नहीं है, बल्कि उसकी दिशा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हमारा विकास सम्यक दिशा में हो, यही अपेक्षा होनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन संघगान के साथ हुआ।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा सरकार ने कंटामाल की बीडीओ सामी रेड्डी जयश्री को किया निलंबित

    संबलपुर में होगा मुख्यालय भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बौध जिले के कंटामाल की …