Home / Odisha / ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

  •     सभी प्रतिभागियों ने काफी सराहा

भुवनेश्वर। एफटीएस युवा भुवनेश्वर चैप्टर द्वारा बच्चों और युवाओं में भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था तथा हिंदू संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 110 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस विशेष कार्यक्रम की संयोजक ममता अग्रवाल एवं शीतल अग्रवाल रहीं। दोनों के समन्वय एवं प्रयास से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एफटीएस युवा की ओर से सभी प्रतिभागियों को एक-एक भगवद्गीता एवं भगवान जगन्नाथ जी की क्राफ्ट बुक भेंट की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के ज्ञान, भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं तथा भगवान जगन्नाथ की संस्कृति से जोड़ना और उनके मन में सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा एवं गौरव की भावना विकसित करना था।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग को सभी प्रतिभागियों ने काफी सराहा। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने भगवान जगन्नाथ की कथा एवं संस्कृति को एक नए और रोचक माध्यम से समझने का अवसर प्राप्त किया।

एफटीएस युवा भुवनेश्वर चैप्टर के अध्यक्ष राम अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और युवा पीढ़ी में भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था को और अधिक गहरा करने तथा उन्हें अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों ने एफटीएस युवा भुवनेश्वर चैप्टर की पहल की सराहना की। कार्यक्रम का समापन “जय जगन्नाथ” के जयघोष के साथ हुआ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …