-
रेलवे अवसंरचना और कनेक्टिविटी को लेकर हुई चर्चा
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच ओडिशा में रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने, नई रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने और राज्यभर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय और औद्योगिक कनेक्टिविटी को सशक्त करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी और विकास को नया आयाम मिलेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से ओडिशा विकसित और समृद्ध राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
