Home / Odisha / मुंशी प्रेमचंद जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का नमन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का नमन

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महान साहित्यकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने साहित्य के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर, मानवीय मूल्यों और सामाजिक न्याय के संदेश को जिस प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, वह आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं न केवल साहित्यिक धरोहर हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मार्गदर्शक भी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …