भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों लवप्रीत सिंह और सीमा कालीरामना को हार्दिक बधाई दी है।
लवप्रीत सिंह ने पुरुष 110+ किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि सीमा कालीरामना ने महिला चक्का फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया।
सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में राज्यपाल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां दृढ़ संकल्प, अनुशासन और खेल उत्कृष्टता का प्रतीक हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए और अधिक गौरव लेकर आएंगे।
इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को एक बार फिर उजागर किया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
