Home / Odisha / उदंती नदी में बहा नुआपड़ा का युवक, तलाश में जुटी बचाव टीम

उदंती नदी में बहा नुआपड़ा का युवक, तलाश में जुटी बचाव टीम

  •     गलत सूचना और दमकल वाहन खराब होने से बचाव अभियान में हुई देरी

  •     दूसरे दल को बुलाया गया

नुआपड़ा। नुआपड़ा जिले में उदंती नदी में बह जाने से एक 35 वर्षीय युवक लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

जानकारी के अनुसार, सिनापाली थाना क्षेत्र के डुमेरबहाल गांव निवासी राजेश कुमार चिंदा (35) शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसी काम से उदंती नदी के पास गए थे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से वह नदी में बह गए और देखते ही देखते लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी, लेकिन गलत दिशा बताए जाने के कारण दमकल वाहन पहले दूसरे स्थान पर पहुंच गया। बाद में सही स्थान की ओर लौटते समय वाहन रास्ते में खराब हो गया, जिससे बचाव अभियान शुरू होने में और देरी हुई।

इसके बाद बोडेन दमकल केंद्र की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। टीम नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दमकल कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …