Home / Odisha / ओडिशा:  एचसीएलटेक  और सर्वम एआई के साथ दो महत्वपूर्ण एमओयु  पर हस्ताक्षर

ओडिशा:  एचसीएलटेक  और सर्वम एआई के साथ दो महत्वपूर्ण एमओयु  पर हस्ताक्षर

भुवनेश्वर,  ओडिशा के औद्योगिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में  एचसीएलटेक  और सर्वम एआई के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयु पर हस्ताक्षर किए गए।

लोकसेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ओडिशा में टेक्नोलॉजी-आधारित आर्थिक विकास को नई गति देगी और राज्य के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

समझौते के तहत  एचसीएलटेक  राज्य में लगभग 730 करोड़ रुपये के निवेश से एक ग्लोबल डिलीवरी सेंटर’ स्थापित करेगाजिससे ओडिशा के 6,000 से अधिक शिक्षित और कुशल युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही  एचसीएलटेक  और सर्वम एआई के संयुक्त सहयोग से राज्य में एक अत्याधुनिक एआईऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर’ भी स्थापित किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा एक स्वदेशी   एआई पार्क’ की स्थापना की जाएगीजिसके भीतर यह डेटा सेंटर विकसित होगा। इन दोनों परियोजनाओं में अगले पांच वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 15,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया’ पहल के कारण देश तकनीकी रूप से सशक्त बना है और ओडिशा इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी   एआई ‘Sarvam’ अब वैश्विक तकनीकों के समकक्ष है और भविष्य में कृषिस्वास्थ्यशिक्षा तथा रक्षा जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक उपयोग किया जाएगा।

राज्य के औद्योगिक विकास पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैंजिनमें से 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है और लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026’ में ओडिशा शीर्ष राज्यों में शामिल है और जल्द ही शीर्ष में पहुंचना राज्य का लक्ष्य है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री मुकेश महालिंग ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इस पहल से ओडिशा का आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा।

वहीं एचसीएलटेक  की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने ओडिशा में निवेश को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग और अनुकूल वातावरण के कारण कंपनी यहां अपने विस्तार की योजना को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने ओडिशा में एक समर्पित   एआई पार्क’ स्थापित किए जाने की घोषणा को भी महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव विशाल कुमार देव एचसीएलटेक  के सीईओ  एवं एमडी सी. विजयकुमारसर्वम एआई के सीईओ  प्रत्युष कुमार सहित उद्योगशिक्षा और सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह पहल ओडिशा को देश के उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …