Home / National / उद्यमी बनकर विकास के पथ पर अग्रसर हों महिलाएं –डॉ उमर अली शाह

उद्यमी बनकर विकास के पथ पर अग्रसर हों महिलाएं –डॉ उमर अली शाह

काकीनाडा। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने कहा कि महिलाओं को उद्यमी बनकर विकास के पथ पथ अग्रसर होना चाहिए।

श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ, काकीनाडा आश्रम में, फरज़ाना अलीशा पेपर प्लेट्स मेकिंग यूनिट का उद्घाटन पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने उमर अलीशा ग्रामीण विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को किया। इस अवसर पर जेएनटीयूके के प्राचार्य डॉ के. पद्मराजू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। महिला समन्वयक पेरुरी कोमली ने कार्यक्रम की विशिष्टता को समझाया और कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण संभव है। पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने कहा कि यदि किसी घर में एक महिला का विकास होता है, तो परिवार के सभी सदस्य प्रगति हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने खाली समय का सदुपयोग कर आर्थिक सशक्तिकरण हासिल करना चाहिए। डॉ. उमर अलीशा ने कहा कि महिलाओं को अपने समय का सदुपयोग करते हुएमहिला एंटरप्रेन्योर के रोल मॉडल के तौर पर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. उमर अली शाह ने हर महिला से तीन पौधे लगाने, एल नीनो जैसी बारिश की कमी वाली स्थितियों से निपटने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने की अपील की। इस प्रोग्राम में मुख्य वर्किंग कमेटी के सदस्य श्रीमती मांडा येल्ला माम्बा, श्रीमती काकीनाडा लक्ष्मी, श्रीमती चिरला ललिता, श्रीमती थटला श्रीदेवी और आश्रम कमेटी के 9 सदस्य, पीठम सेंट्रल कमेटी के सदस्य श्री पेरूरी सुरीबाबू, श्री एवीवी सत्यनारायण तथा श्री चिरला वेंकट रेड्डी ने हिस्सा लिया।

Share this news

About admin

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …