Home / Odisha / 2 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव

2 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव

  •     ओडिशा को गर्मी से मिलेगी राहत-    मानसून होगा सक्रिय

  •     अगले सप्ताह सामान्य से अधिक बारिश के आसार

  •     5-6 जुलाई तक लू से राहत

भुवनेश्वर। भीषण गर्मी से जूझ रहे ओडिशा के लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने लगा है, जिसके चलते अगले एक-दो दिनों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने के आसार हैं, जिससे राज्य में वर्षा की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिक शरत चंद्र साहू ने बताया कि अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार दोपहर तटीय और आंतरिक ओडिशा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

उन्होंने बताया कि 5 से 6 जुलाई तक गर्मी से राहत बनी रहेगी। हालांकि, वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस का असर जारी रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जून तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जो आगे चलकर 2 जुलाई के आसपास निम्न दबाव क्षेत्र का रूप ले सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के विस्तारित पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 1 जुलाई तक सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 2 से 8 जुलाई के बीच ओडिशा में सामान्य से अधिक या सामान्य वर्षा होने का अनुमान है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के सक्रिय होने और संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के बनने से राज्य में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। इससे न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि कृषि कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …