Home / Odisha / नीट कथित अनियमितताओं के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नीट कथित अनियमितताओं के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

  •     शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

भुवनेश्वर। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत पात्र के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से शुरू हुआ विरोध मार्च मास्टर कैंटीन होते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उसे रोक दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहन से थाने भेजा गया।

प्रदर्शन स्थल पर कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन भी किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत पात्र ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है और नीट परीक्षा के संचालन में अनियमितताओं से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कोटा में राहुल गांधी के संबोधन में भी छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को उजागर किया गया है। साथ ही उन्होंने नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और मूल्यांकन त्रुटियों जैसे मामलों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

युवा कांग्रेस ने ओडिशा के पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर भी आपत्ति जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …