Home / Odisha / विश्व एमएसएमई दिवस पर मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विश्व एमएसएमई दिवस पर मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को दी शुभकामनाएं

  •     आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ओडिशा के निर्माण का दोहराया संकल्प

भुवनेश्वर। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के सभी उद्यमियों, शिल्पकारों, स्टार्टअप्स तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़े लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्य की आर्थिक प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में कहा कि ओडिशा सरकार राज्य में एक सशक्त और गतिशील एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार नवाचार को बढ़ावा देने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को रोजगार सृजक और ग्रामीण समृद्धि का आधार बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि उद्यमियों, शिल्पकारों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिल रही है और आत्मनिर्भर तथा समृद्ध ओडिशा के निर्माण का लक्ष्य साकार हो रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …