भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपाटी ने भारत के महान सैन्य नेताओं में शुमार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मानेकशॉ का साहस, रणनीतिक कौशल और अटूट नेतृत्व देश के इतिहास की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हुआ।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में कहा कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ वीरता, ईमानदारी और निस्वार्थ राष्ट्रसेवा के अद्वितीय प्रतीक थे। उनका प्रेरणादायी जीवन और उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व आज भी देशवासियों तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनकी अमूल्य सेवाओं और अतुलनीय योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करेगा तथा उनकी गौरवशाली विरासत देश को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
