-
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
-
आईएमडी ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी की
-
अगले 24 घंटे के लिए 23 जिलों में ऑरेंज चेतावनी
-
कोरापुट में अति भारी वर्षा की संभावना
भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कई स्थानों पर वज्रपात और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने अगले 24 घंटे के लिए बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, अनुगोल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज, बौध, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में गरज-चमक, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज चेतावनी जारी की है।
वहीं झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, सोनपुर, नुआपड़ा और बलांगीर जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
अगले 24 घंटे के दौरान केंदुझर, कंधमाल और कोरापुट जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है।
अगले 48 में कई जिलों में फिर ऑरेंज अलर्ट
28 से 29 जून के दौरान बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, केंदुझर, मयूरभंज, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, गजपति और गंजाम जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अनुगोल, ढेंकानाल, बौध, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, सोनपुर, नुआपड़ा और बलांगीर जिलों में येलो चेतावनी रहेगी। कंधमाल, कोरापुट और रायगड़ा जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
29 से 30 जून तक कोरापुट और नवरंगपुर में भारी बारिश
29 से 30 जून के दौरान बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, केंदुझर, मयूरभंज, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरि और गजपति जिलों में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। नवरंगपुर और कोरापुट जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।
30 जून से 1 जुलाई तक कोरापुट में अति भारी वर्षा का अलर्ट
30 जून से 1 जुलाई के बीच कोरापुट जिले के लिए अति भारी वर्षा की ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, केंदुझर, मयूरभंज, कलाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो चेतावनी जारी की गई है। इस अवधि में केंदुझर, मयूरभंज, कलाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा, गजपति और गंजाम जिलों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, वज्रपात के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है। किसानों, मछुआरों तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
