Home / Odisha / रायगड़ा भीड़ हिंसा मामले में महिला आयोग सख्त
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रायगड़ा भीड़ हिंसा मामले में महिला आयोग सख्त

  •     विस्तृत जांच और शीघ्र आरोपपत्र दाखिल करने के निर्देश

  •     अध्यक्ष शोभना मोहंती ने एसपी से की बात

  •     पीड़िता को हरसंभव सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

भुवनेश्वर। रायगड़ा जिले के कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के अंतर्गत इंटालीगुड़ा गांव में हुई भीड़ हिंसा की घटना पर ओडिशा राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला आयोग की अध्यक्ष शोभना मोहंती ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए रायगड़ा के पुलिस अधीक्षक को विस्तृत जांच करने और बिना किसी देरी के आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अध्यक्ष शोभना मोहंती ने पुलिस अधीक्षक से सीधे बातचीत कर मामले की गहन जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पीड़िता को हरसंभव सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

मोहंती ने इस घटना को समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि झूठे संदेह और अज्ञानता के आधार पर किया गया यह हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा।

महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़िता को मनोवैज्ञानिक परामर्श के साथ-साथ पर्याप्त सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाए। शोभना मोहंती ने कहा कि भीड़ द्वारा की जाने वाली ऐसी बर्बर घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

16 जून को हुई थी घटना

गौरतलब है कि 16 जून को इंटालीगुड़ा गांव में ग्रामीणों ने सुमन झा और अर्पित सुतारिया को बच्चा चोर समझकर उन पर हमला कर दिया था। भीड़ द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पूरे ओडिशा में इस घटना की व्यापक निंदा हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और महिला आयोग दोनों स्तरों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …