Home / International / नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री सहित 18 लोगों पर ई-पासपोर्ट घोटाले में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री सहित 18 लोगों पर ई-पासपोर्ट घोटाले में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

काठमांडू। नेपाल की एंटी करप्शन ब्यूरो ने इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट (ई-पासपोर्ट) की छपाई और खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विशेष अदालत में सोमवार को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस मामले में देश की पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू देउवा सहित 18 लोगों को आरोपित बनाया गया है।
यह मामला ई-पासपोर्ट प्रणाली की खरीद और कार्यान्वयन प्रक्रिया में कथित वित्तीय और प्रक्रियागत अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले में आरोपित बनाए गए लोगों में पूर्व विदेश मंत्री आरजू राणा देउवा, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा, पासपोर्ट विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना से जुड़े विदेशी ठेकेदार कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। पूर्व विदेश मंत्री आरजू राणा देउवा से इसी मामले में पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। उन्होंने ब्यूरो को ई-मेल भेजकर बताया था कि वह फिलहाल चिकित्सा उपचार के लिए विदेश में हैं और लौटने के बाद जांच में सहयोग करेंगी।
एंटी करप्शन ब्यूरो के अनुसार जांच के दौरान कई अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें पासपोर्ट विभाग के तत्कालीन महानिदेशक तीर्थराज अर्याल और खरीद प्रक्रिया से जुड़े अन्य नौकरशाह शामिल हैं। ब्यूरो के मुताबिक जांच करीब ६०० करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं पर केंद्रित रही, जिसमें सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि भी जांच के दायरे में आए। हालांकि, भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने अभी तक विस्तृत आरोपपत्र सार्वजनिक नहीं किया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बलूचिस्तान में ‘ऑपरेशन शबान’ में 3 और आतंकवादी ढेर, कुल संख्या 67 पहुंची

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन शबान’ लगातार जारी …