Home / National / राहुल गांधी आज कोटा से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राहुल गांधी आज कोटा से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों की समस्याओं को लेकर बुधवार को राजस्थान के कोटा से राष्ट्रव्यापी आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ शुरू करेंगे।

कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘छात्रों की गूंज’ महारैली के तहत पूरे देश में प्रदर्शन, अभियान और चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में शिक्षा बजट को एक दशक पहले के 4.7 प्रतिशत से घटाकर आज 2.4 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसके कारण करीब एक लाख सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं।

पार्टी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हुए कथित घोटालों, निरंतर होते प्रश्नपत्र लीक, अत्यधिक कोचिंग शुल्क और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

बयान में दावा किया गया कि देश में 29.1 प्रतिशत स्नातक बेरोजगार हैं और पिछले एक दशक में छात्र आत्महत्या के मामलों में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कोटा के बाद यह अभियान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। इसके अंतर्गत राहुल गांधी प्रयागराज, पटना और दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मेलनों को भी संबोधित करेंगे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …