Home / Odisha / नीट (यूजी) अभ्यर्थियों के लिए ओएसआरटीसी की मुफ्त बस सेवा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नीट (यूजी) अभ्यर्थियों के लिए ओएसआरटीसी की मुफ्त बस सेवा

भुवनेश्वर। नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए ओडिशा सरकार ने राज्यभर के अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगम और परेशानी मुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

वाणिज्य एवं परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, नीट (यूजी) अभ्यर्थी ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाना होगा।

यह विशेष व्यवस्था विद्यार्थियों को समय पर और बिना किसी असुविधा के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है, विशेषकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने आते हैं।

नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ओडिशा के 134 परीक्षा केंद्रों पर कुल 56,983 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …