Home / Odisha / भुवनेश्वर स्टेशन के पास दो ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आमने-सामने

भुवनेश्वर स्टेशन के पास दो ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आमने-सामने

  •     अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित समन्वय के चलते हादसा टला

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर स्टेशन से ठीक पहले झारपड़ा ब्रिज क्षेत्र में आज एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब दो ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं। इस घटना से यात्रियों और स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन मंचेश्वर की ओर से भुवनेश्वर की दिशा में जा रही थी, जबकि दूसरी ट्रेन भुवनेश्वर से मांचेश्वर की ओर उसी मार्ग पर आ रही थी। दोनों ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ जाने से टकराव की आशंका उत्पन्न हो गई।

हालांकि, समय रहते रेलवे अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित समन्वय के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संकेत और संचालन प्रणाली में किसी संभावित त्रुटि की आशंका जताई जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर कैसे आ गईं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …