-
कैबिनेट ने निर्माण को मंजूरी दी
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में संबलपुर में महानदी पर मौजूदा अयोध्या सागर वीयर के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में नए ब्रिज-कम-बैराज निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है।
इस परियोजना की कुल लागत 440.33 करोड़ रुपये होगी, जिसमें पांच वर्षों का संचालन एवं रखरखाव भी शामिल है। परियोजना को 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि 1960 के दशक में निर्मित अयोध्या सागर वीयर संबलपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत है। समय के साथ इसमें दरारें और रिसाव उत्पन्न हो गए हैं, जिससे इसकी जल भंडारण क्षमता और कार्यक्षमता प्रभावित हुई है। तकनीकी मूल्यांकन में इसके मरम्मत कार्य को अव्यावहारिक और महंगा पाया गया।
पेयजल, मत्स्य पालन और पर्यटन को मिलेगा लाभ
नई जल भंडारण संरचना के चालू होने के बाद संबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और नियमित हो सकेगी। इसके साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन और स्थानीय आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना भूजल पुनर्भरण को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होगी। इसके अलावा नौकायन जैसी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा तथा मां समलेश्वरी मंदिर के लिए आलती घाट के विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।
इन परियोजनाओं को राज्य में औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, कृषि समृद्धि और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
