Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले श्रीजगन्नाथ मंदिर के सेवायत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले श्रीजगन्नाथ मंदिर के सेवायत

  • पुरी से भगवान जगन्नाथ की हस्तनिर्मित प्रतिमा भेंट कर जताया सम्मान

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म से श्रीजगन्नाथ मंदिर के सेवायतों और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुरी से भगवान जगन्नाथ की हस्तनिर्मित प्रतिमा भेंट कर राष्ट्रपति का सम्मान किया।बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्रि जगन्नाथ मंदिर की परंपराओं, धार्मिक अनुष्ठानों और आगामी रथ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही सेवायतों के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों को भी राष्ट्रपति के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने पुरी के नागरिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए पुरी की विरासत और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मंदिर प्रशासन और सेवायतों के कल्याण से जुड़े विषयों में भी विशेष रुचि दिखाई।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस मुलाकात को भावनात्मक और अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति का स्नेह और भगवान जगन्नाथ के प्रति उनकी श्रद्धा सभी के लिए प्रेरणादायक है। यह मुलाकात पुरी की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …