-
न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया ओडिशा का गौरव, 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन
भुवनेश्वर। ओडिशा के स्टार धावक अनिमेश कुजुर ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने अनिमेष कुजूर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अनिमेष ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओडिशा और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के साथ ही अनिमेष ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपनी गति, आत्मविश्वास और निरंतरता का शानदार प्रदर्शन किया।अनिमेष की इस सफलता का पूरे ओडिशा में स्वागत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स जगत से जुड़े लोगों ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की है। उनकी उपलब्धि राज्य के उभरते खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भागीदारी अनिमेष को विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देगी। इससे उन्हें और अधिक अनुभव मिलेगा तथा भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी मजबूत होगी।
अब कॉमनवेल्थ गेम्स पर नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई करने के बाद अनिमेष कुजूर अब अपनी फिटनेस और प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ओडिशा और देश के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए और पदक जीतेंगे
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
